मेरी दैनन्दिनी
Art of life मेरी दैनन्दिनी November 13, 2023 * यहाँ जो भी लिखा है वह मेरे रोजमर्रा की गतिविधियों को दर्शाता है | आपको हो सकता है बहुत सी महत्वपूर्ण बातें सीखने के लिए मिले| धन्यवाद|* मेरा परिचय - 13 नवंबर 2023 आज 13 नवंबर 2023 पहली बार मेरी बेटी अकेले गई इ रिक्शा से बेगूसराय स्टेशन से अपने विद्यालय | आज एक और घटना हुई मेरे व्यापारी मित्र के बच्चे लगभग नौ साल वह : अंकल आप मुझे पहचान रहे हैं मैं : हाँ वह : एक टिकट कटा दिजिए बेगूसराय से पटना मैं : जरूर ( मुझे बड़ा मायूस लग रहा वह जैसे बचपन छीन गया है) 14 नवंबर 2023 आज सुबह समय पर हुई | मैं थोड़ा देर से जगा | मेरी पत्नी की तबियत ठीक नहीं है शरीर में दर्द ठंढ लगना, सर्दी खांसी कुछ खाई भी नहीं | मेरा ज्यादा समय पाटलिपुत्र में बीत रहा है | बेटा फोन किया बात हुई | वही बात आप कैसे हैं? क्या खाये? मम्मी और आप बेगूसराय कब आ रहे हैं? छठ्ठ पर्व में ह...